ऋग्वेद भाष्य की जानकारी अस्मिन्मण्डले सर्वे मन्त्रा मिलित्वा चतुःपञ्चाशत् सप्तदशशतानि सन्ति। अस्य ऋग्वेदस्य दशसु मण्डलेषु ८५ पञ्चाशीतिरनुवाका :, १०२८ अष्टादशसहस्रं सूक्तानि , सन्तीति वेद्यम् । स एतैः १०५८ ९ दशसहस्राणि पञ्चशतानि एकोननवतिश्च मन्त्राः पूर्वोक्ताष्टाकाध्यायवर्गमण्डलानुवाकसूक्तमन्त्रैर्भूषितोऽयमृग्वेदोऽस्तीति वेदितव्यम् भाषार्थ : - आगे मैं सब प्रकार से विद्या के आनन्द को देने वाली चारों वेद की भूमिका को समाप्त और जगदीश्वर को अच्छी प्रकार प्रणाम करके सम्वत् १९३४ मार्ग शुक्ल सौमवार के दिन सम्पूर्ण ज्ञान के देने वाले ऋग्वेद के भाष्य का आरम्भ करता हूं ॥ १ ॥ ( ऋग्भि : ० ) इस ऋग्वेद से सब पदार्थों की स्तुति होती है अर्थात् ईश्वर ने जिसमें सब पदार्थों के गुणों का प्रकाश किया है , इसलिये विद्वान् लोगों को चाहिये कि ऋग्वेद को प्रथम पढ़के उन मन्त्रों से ईश्वर से लेके पृथिवीपर्य्यन्त सब पदार्थों को यथावत् जानके संसार में उपकार के लिये प्रयत्न करें। ऋग्वेद शब्द...