सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Google search के काम करने के तरीके

 Google कैसे काम करता है? यहां खास बातों के साथ-साथ, पूरी जानकारी भी दी गई है। 


Google search के काम करने के तरीके


Google को कई स्रोतों से जानकारी मिलती है, जैसे:

  • वेब पेज,
  • Google My Business और Maps जैसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की ओर से दी गई जानकारी,
  • स्कैन हुई किताबें
  • इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक डेटाबेस,

और कई दूसरे स्रोत


हालांकि, इस पेज पर सिर्फ़ वेब पेजों से मिलने वाली जानकारी दी गई है.


क्रॉल करना-

सबसे पहले पता लगाया जाता है कि वेब पर किस तरह के पेज मौजूद हैं। सभी वेब पेजों के लिए कोई एक रजिस्ट्री नहीं है, इसलिए Google लगातार नए पेज ढूंढता है। साथ ही, उन्हें ऐसे पेजों की सूची में जोड़ता रहता है जिनकी जानकारी Google को पहले से होती है। Google को कुछ पेजों की जानकारी होती है, क्योंकि वह पहले ही उनको क्रॉल कर चुका है। जब Google को क्रॉल किए जा चुके किसी पेज से नए पेज का लिंक मिलता है, तब उसे दूसरे पेजों का पता चलता है। कुछ पेज तब मिलते हैं, जब वेबसाइट का मालिक पेजों को क्रॉल करने के लिए, उनकी सूची (साइटमैप) Google को सबमिट करता है। अगर आप Wix या Blogger जैसे किसी मैनेज वेब होस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये कंपनियां आपके अपडेट किए गए पेजों या नए पेजों को क्रॉल करने के लिए, Google को जानकारी भेज सकती हैं। 


जब Google को किसी पेज का यूआरएल मिलता है, तो वह उस पर जाता है या उसे क्रॉल करता है, ताकि पता चल सके कि पेज पर क्या है। Google पेज को रेंडर करता है और उस पर मौजूद टेक्स्ट और बिना टेक्स्ट वाले कॉन्टेंट के अलावा, पेज के पूरे विज़ुअल लेआउट का भी विश्लेषण करता है। इससे वह तय करता है कि खोज के नतीजों में पेज कहां दिखना चाहिए। Google आपकी साइट को जितना बेहतर तरीके से जानेगा, हम उतनी ही आसानी से आपके कॉन्टेंट को, उसे ढूंढ रहे लोगों तक पहुंचा सकेंगे। 


अपनी साइट की बेहतर क्रॉलिंग के लिए:-


पक्का करें कि Google आपकी साइट के पेजों तक पहुंच सके और वे सही दिखते हों। Google, वेब को एक ऐसे उपयोगकर्ता के तौर पर ऐक्सेस करता है जिसके पास पासवर्ड या कोई जानकारी नहीं है। पेज की सही जानकारी पाने के लिए, Google को सभी इमेज और दूसरे एलिमेंट ठीक से दिखने चाहिए। आप मोबाइल फ़्रेंडली जांच टूल में अपने पेज का यूआरएल टाइप करके, जल्दी से जांच कर सकते हैं। 


 अगर आपने कोई पेज बनाया या अपडेट किया है, तो आप उसका यूआरएल अलग से Google को सबमिट कर सकते हैं। Google को एक साथ, कई नए या अपडेट किए गए पेजों के बारे में बताने के लिए, साइटमैप का इस्तेमाल करें


अगर आप चाहते हैं कि Google आपकी साइट के सिर्फ़ एक पेज को क्रॉल करे, तो वह पेज आपका होम पेज होना चाहिए। Google के हिसाब से, होम पेज आपकी साइट का सबसे अहम पेज होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी साइट को अच्छी तरह क्रॉल किया जाए, तो ध्यान रखें कि आपके होम पेज और सभी पेजों पर अच्छा साइट नेविगेशन सिस्टम होना चाहिए, जो आपकी साइट के अहम पेजों और सेक्शन को लिंक करता हो। इससे, उपयोगकर्ताओं और Google को आपकी साइट पर एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में आसानी होती है। 1,000 से कम पेजों वाली छोटी साइटों के लिए, Google को यह जानकारी दें कि आपके होम पेज पर ही सभी ज़रूरी चीज़ें हैं। इससे, Google आपके होम पेज से शुरू होने वाले लिंक के पाथ फ़ॉलो करता हुआ आपके दूसरे सभी पेजों पर पहुंच सकता है.


 अपने पेज को किसी ऐसे पेज से लिंक करें जिसे Google पहले ही क्रॉल कर चुका है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि विज्ञापन में दिए गए लिंक, दूसरी साइटों पर पैसे देकर दिखाए गए लिंक या टिप्पणियों में दिए गए लिंक क्रॉल नहीं किए जाते। साथ ही, Google ऐसे लिंक भी क्रॉल नहीं करता जो Google वेबमास्टर गाइडलाइंस के हिसाब से सही नहीं होते।


पेज दिखाना और उन्हें रैंक करना

जब किसी उपयोगकर्ता की क्वेरी आती है, तब Google अपने इंडेक्स से सबसे सटीक नतीजे ढूंढने की कोशिश करता है। इसके लिए Google कई बातें ध्यान में रखता है।


 Google सबसे अच्छी क्वालिटी वाले नतीजे दिखाने की कोशिश करता है। ऐसा करने के लिए, वह उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने वाली बातें ध्यान में रखता है। Google उपयोगकर्ता की जगह की जानकारी, भाषा, और डिवाइस (डेस्कटॉप या फ़ोन) जैसी दूसरी जानकारी को ध्यान में रखकर सटीक नतीजे दिखाता है. उदाहरण के लिए, अगर भारत में कोई उपयोगकर्ता इंटरनेट पर "साइकल की मरम्मत करने वाली दुकान" के बारे में खोजता है और बांग्लादेश में भी कोई उपयोगकर्ता इंटरनेट पर यही खोज करता है, तो दोनों को अलग-अलग खोज नतीजे दिखेंगे. Google किसी पेज की रैंक बढ़ाने के लिए पैसा नहीं लेता. पेज की रैंकिंग, प्रोग्राम के ज़रिए तय की जाती है। 


खोज नतीजों में पेज को बेहतर तरीके से दिखाने और उसकी रैंकिंग बेहतर करने के लिए:

  • अपने पेज को इस तरह बनाएं ताकि वह तेज़ी से लोड हो सके और मोबाइल-फ़्रेंडली (मोबाइल पर आसानी से देखा और इस्तेमाल किया जा सके) हो। 
  • अपने पेज पर ऐसा कॉन्टेंट अपलोड करें जिससे उपयोगकर्ताओं को मदद मिले. इसके अलावा, अपने कॉन्टेंट को अप-टू-डेट रखें। 

  • Google की एसईओ स्टार्टर गाइड पढ़कर, ज़्यादा सुझाव और सबसे सही तरीके जान सकते हैं। 

स्त्रोत:- Google

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्म जलवायु जानवरों का आकार बदलने का कारण बन रही है

जलवायु परिवर्तन का जानवरों पर असर जलवायु परिवर्तन केवल एक मानवीय समस्या नहीं है; जानवरों को भी इसके अनुकूल होना पड़ता है। कुछ "गर्म-खून वाले" जानवर आकार बदल रहे हैं और बड़ी चोंच, पैर और कान प्राप्त कर रहे हैं ताकि उनके शरीर के तापमान को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके, क्योंकि ग्रह गर्म होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में Deakin University के पक्षी शोधकर्ता Sara Ryding ने इन परिवर्तनों का वर्णन 7 सितंबर 2021 को " Trends in Ecology and Evolution " जर्नल में प्रकाशित एक समीक्षा में किया है। जलवायु परिवर्तन का जानवरों पर असर पर अनुसंधान Ryding कहते हैं, "कई बार जब मुख्यधारा के मीडिया में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाती है, तो लोग पूछते हैं कि 'क्या मनुष्य इसे दूर कर सकते हैं?", या 'कौन सी तकनीक इसे हल कर सकती है?'। हम मानते हैं कि जानवरों को भी इन परिवर्तनों के अनुकूल होना चाहिए। , लेकिन यह अधिकांश विकासवादी समय की तुलना में बहुत कम समय में हो रहा है। हमने जो जलवायु परिवर्तन बनाया है, वह उन पर बहुत अधिक दबाव डाल रहा है, और जबकि कुछ प्रजातियां अन...

Engineering के बारे में जानकारी

  Engineering शब्द की जानकारी " engine " और " ingenious " शब्द एक ही लैटिन मूल, " ingenerare " से लिए गए हैं, जिसका अर्थ है " बनाना "। प्रारंभिक अंग्रेजी क्रिया इंजन का अर्थ " इजाद करना " था। इस प्रकार, युद्ध के इंजन कैटापुल्ट्स, फ्लोटिंग ब्रिज और असॉल्ट टावर जैसे उपकरण थे; उनका डिजाइनर "engine-er" या सैन्य इंजीनियर था। सैन्य इंजीनियर के समकक्ष सिविल इंजीनियर थे, जिन्होंने इमारतों, सड़कों, जल आपूर्ति, सीवेज सिस्टम और अन्य परियोजनाओं को डिजाइन करने के लिए अनिवार्य रूप से वही ज्ञान और कौशल लागू किया।   Engineering के बारे में जानकारी   'इंजीनियरिंग' समस्याओं को हल करने के लिए विज्ञान और गणित का अनुप्रयोग है। 'इंजीनियर' यह पता लगाते हैं कि चीजें कैसे काम करती हैं और वैज्ञानिक खोजों का व्यावहारिक उपयोग ढूंढते हैं। वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को अक्सर उन नवाचारों का श्रेय जाता है जो मानव स्थिति को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन यह इंजीनियर ही हैं जो उन नवाचारों को दुनिया के लिए उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ...

Mechanical engineering- इतिहास, कार्यक्षेत्र, करियर, कौशल आदि की जानकारी

Mechanical engineering के बारे में जानकारी मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मशीनों के डिजाइन, निर्माण, स्थापना और संचालन और विनिर्माण प्रक्रियाओं से संबंधित इंजीनियरिंग की शाखा हैं। यह विशेष रूप से बलों और गति से संबंधित है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग व्यापक इंजीनियरिंग विषयों में से एक है। मैकेनिकल इंजीनियर डिजाइन, विकास, निर्माण और परीक्षण करते हैं। वे किसी भी चीज से निपटते हैं जो चलती है, जैसे कि, घटकों से लेकर मशीनों तक और मानव शरीर तक। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुसंधान, डिजाइन और उत्पादन में वैज्ञानिक पद्धति के पेशेवर इंजीनियर द्वारा परीक्षण और त्रुटि पर आधारित एक कला के मैकेनिक द्वारा अभ्यास से विकसित हुई है। बढ़ी हुई दक्षता की मांग एक मैकेनिकल इंजीनियर से अपेक्षित काम की गुणवत्ता को लगातार बढ़ा रही है और इसके लिए उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। तकनीकी रूप से, मैकेनिकल इंजीनियरिंग किसी भी वस्तु के लिए डिजाइन से लेकर निर्माण से लेकर बाज़ार तक इंजीनियरिंग के सिद्धांतों और समस्या को सुलझाने की तकनीकों का अनुप्रयोग है। मैकेनिकल इंजीनियर गति, ऊर्जा और बल के सिद्धांतों का उपयोग करके अपने...