S.I unit और उसके इकाइयों के स्त्रोत की जानकारी

0

SI units की जानकारी



दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं S.I unit (अंतरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली) की।




S.I unit क्या है? 


S.I unit, फ्रेंच (French) भाषा के शब्द "Système international" पर से आया है। यह मापदंड प्रणाली का उद्देश्य "विश्व में सभी मापन मात्रक में समानता और सरलता रहे और सभी इकाई में सटीक मूल्य प्राप्त हो सके " वह है। S.I प्रणाली स्थाइ नहीं रहती। समय - समय पर तकनीकी विकास या कार्य के विकास की वजह से इसमें बदलाव होते रहते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैठक-बातचीत करने के बाद ही, नियम अनुसार उसमे बदलाव किये जाते हैं।
लगभग ज्यादातर देशों में इस प्रणाली लागू है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में यह पुरी तरह लागू नहीं है। भारत में यह प्रणाली 1 अप्रैल 1957 को लागू हुई है।


7 Unit है, जो S.I प्रणाली पर आधारित है। वह इस प्रकार है -


नाम प्रतिक मात्रा
meter m Length
second s time
kilogram kg mass
mole mol amount of substance
Kelvin K Thermodynamic temperature
candela cd luminous intensity
ampere A Electric current



अब इस मात्रको को कैसे और किस आधार पर तय किया गया है उस पर बात करते हैं।


metre:-


प्रकाश द्वारा "शून्य स्थान" में 1/299 792 458 second में जो दुरी तय कि जाती है उस दूरी को 1 meter कहा जाता है।


second :-


इसकी परिभाषा "सीजियम परमाणु" की विराम अवस्था में शून्य केल्वीन पर बनाइ गई है। शून्य चुंबकीय क्षेत्र में "विराम (आधार) अवस्था" पारिभाषित है।
1 सेकन्ड को 9,192,631,770 विकिरण अंतराल के बराबर के समय को कहा जाता है। 9,192,631,770 विकिरण अंतराल "सीज़ियम-133 परमाणु की आधार स्थिति में, दो हाय्परफ़ाइन अंतरालों में होते हैं"।


kilogram:-


kilogram को kilogramme से भी जाना जाता है।
1879 में kilogram प्लेटिनम (platinum) और इरीडियम (iridium) से बनी एक सिल (cylinder) (जिसे " ली ग्रैंड के" के नाम" से जाना जाता है) उसके वजन के बराबर होती है।
ऐसे एक सिलिंडर को International Bureau of Weights and Measures के वोल्ट में पश्चिमी पेरिस में वर्ष 1889 से सुरक्षित रखा गया है।


Mole:-


1 mole मे avogadro संख्या के बराबर अणु, परमाणु या अन्य आरंभिक कण होते हैं। (avogadro संख्या = 6.02214076×1023
होती है। )
1 मोल पदार्थ का ग्राम में भार उस पदार्थ के 1 अणु या परमाणु के AMU (Unified Atomic Mass Unit) में भार की संख्या के बराबर होता है।


Kelvin :-


केल्वीन मापदंड kg⋅m2⋅s−2⋅K−1 के बराबर होता है।
एक केल्विन को औपचारिक रूप से शुद्ध पानी के त्रिगुण बिंदु (H2O) के थर्मोडायनामिक तापमान के 1 / 273.16 (3.6609 x 10-3) के रूप में परिभाषित किया गया है।
2018 में एक जनरल कोन्फरन्स (General Conference) में Weights and Measures के द्वारा तय किया गया कि 20 May 2019 से Boltzmann constant 1.380649 × 10−23 joule per kelvin होगा।


Candela :-


1 candela किसी कृष्णिका के पृष्ठ के 1/600000 m2 क्षेत्रफ़ल की, पृष्ठ की लंबवत दिशा में "ज्योति तीव्रता" है।


ampere:-


André-Marie Ampère के नाम पर इस इकाई का नाम रखा गया है। 1 कुलंब (coulomb) धारा प्रति सेकेंड के विस्थापन को 1 ampere कहा जाता है।
1 एंपियर वह विद्युत धारा होती है जिसे निर्वात में परस्पर 1 मीटर की दूरी पर स्थित दो समांतर चालकों में प्रवाहित करने पर चालकों की प्रति मीटर लंबाई पर 2 × 10-7 न्यूटन का प्रतिकर्षण अथवा आकर्षण बल उत्पन्न होता है।
1 एम्पियर उस विद्युत धारा के बराबर होती है जो किसी चालक के परिच्छेद में प्रति सेकेंड 1 coulomb आवेश प्रवाहित करने पर उत्पन्न होती है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)