सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Albert Einstein के श्रेष्ठ प्रेरक विचार।

Albert Einstein के महत्वपूर्ण प्रेरक विचार


Albert Einstein के प्रेरक विचार



Note:- Albert Einstein के यह विचार अंग्रेजी (English) मे से हिंदी में अनुवाद किया गया है। 



👉  क्रोध मूर्खो की छाती में ही बसता है। 


👉 कल से सिखो, आज के लिए जियो और कल के लिए आशा रखो। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रश्न करना मत छोडो।


👉 आप तब तक निष्फल नहीं होते, जब तक आप प्रयास करना छोड नहीं देते।


👉 महत्वपूर्ण बात यह है कि आप प्रश्न करना मत छोडे। क्योंकि जिज्ञासा (curiosity) होने का खुद का कोई कारण जरुर होता है।



👉 हर कोई प्रतिभाशाली (genius) है, लेकिन आप एक मछली (fish) को पेड पर चढाने कि काबिलियत से आंकेंगे, तो वह पूरी जिंदगी यह मानकर जियेंगी की वह मूर्ख है।


👉 जब आप प्रकृति को गहराई से देखोगे, तब आप हर चीज को बेहतर ढंग से समज पाओगे।


👉 खेल खेलने के लिए आपको खेल के नियम अच्छे से जानने होंगे, तभी आप अच्छा खेल पाओगे। 


👉 एक प्रश्न कभी-कभी मुझे उलझा देता है कि, "क्या में पागल हु या बाकी लोग पागल है?"


👉 जो सच को छोटी-छोटी बातों में भी गंभीरता से नहीं लेता, उनपर बडे मसलों पर भी विश्वास (भरोसा) नहीं किया जा सकता।


👉 सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत कीजिए, लेकिन सिद्धांतों (आदर्श) वाला व्यक्ति बनने का प्रयास करें।


👉 कठिनाइयों के बीच ही अवसर छिपे होते हैं।


👉 मै महिनों या सालो तक सोचता रहता हूं, मेरा निष्कर्ष 99 बार गलत होता है, लेकिन 100 वीं बार मैं सही हो जाता हूँ।


👉 मै शायद ही कभी, शब्दों में सोचता हूं। और बाद मे में उसे शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास करता हूँ।


👉 किसी इंसान का मूल्य यह देखकर लगाना चाहिए कि "उसने क्या दिया है"। यह नहीं देखना चाहिए कि "उसने क्या प्राप्त किया है"। 


👉 प्रशंसा (बखान) के दुष्प्रभाव से बचने के लिए एक ही रास्ता यह है कि आप कार्य करना चालू रखें।


👉 जानकारी (information) ज्ञान नहीं है।


👉 एक जहाज किनारे पर हमेशा सुरक्षित रहता है, लेकिन वह इसके लिए नहीं बना होता। 


👉 जब आप सिखना बंद कर देते हैं, तो आप मरना शुरू कर देते हैं।


👉 बुढ़े आदमी की जवान आदमी को सलाह- "अपनी पवित्र जिज्ञासा (curiosity) को मत खोना।"


👉 रचनात्मकता (Creativity) बुद्धि का आनंद (मौज मस्ती) है।


👉 शुद्ध गणित अपने तरीके से एक तार्किक विचारों की कविता है।


👉 कोई भी आदमी जो बहुत पढाई करता है, लेकिन वह अगर खुद के दिमाग का बहुत कम उपयोग करता हो तो वह, सोच की आलसी आदतों में फंस जाता है।


👉 कुछ ही ऐसे हैं जो अपनी आंखों से देखते हैं और दिल से महसूस करते हैं।


👉 एक मेज (table) , एक कुर्सी (Chair), एक कटोरा फल और एक वायलिन। भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?


👉 बुद्धिमत्ता (genius) और मूर्खता (stupidity) में यह अंतर है कि, बुद्धिमत्ता को अपनी सीमाएं है।


👉 पागलपन: बार-बार एक ही काम करना और अलग-अलग परिणामों की अपेक्षा करना।


👉 शांत जिवन की एकात्मकता और एकरसता दिमाग को उत्तेजित करता है।


👉 "रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जगाना", शिक्षक की सर्वोच्च कला है।


👉 एक इंसान एक पूरे संपूर्ण का हिस्सा है, जिसे हमारे द्वारा ब्रह्मांड कहा जाता है।


👉 महान आत्माओं को हमेशा औसत दर्जे के दिमाग के द्वारा किया गया हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा है।


👉 ईश्वर के सामने हम सब एक समान बुद्धिमान और एक समान मुर्ख है।


👉 यदि मानव जाति को जीवित रखना है तो हमें सोच के नए तरीके की आवश्यकता होगी।


👉 ऐसा नहीं है कि मैं इतना स्मार्ट हूं, यह सिर्फ इतना है कि मैं समस्याओं के साथ लंबे समय तक रहता हूं।


👉 जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।


👉 इन्सान को यह देखना चाहिए कि "क्या है" ?, यह नहीं कि "उसके अनुसार क्या होना चाहिए?"।


👉 सभी धर्म, कला और विज्ञान एक ही वृक्ष की शाखाएं हैं।


👉 सबसे सुंदर कोई अनुभव हमें हो सकता है तो वह है "रहस्यमय अनुभव"। वह मौलिक भावना है, जो सच्ची कला और सच्चे विज्ञान के आधार पर खड़ी है।


👉 मैं सभी से एक ही तरह से बात करता हूं, चाहे वह कचरा उठाने वाले व्यक्ति हो, या विश्वविद्यालय का अध्यक्ष।


👉 एक होशियार (चतुर) व्यक्ति समस्या को हल करता है, और एक बुद्धिमान व्यक्ति उस समस्या से बच जाता है।


👉 एक बार जब हम अपनी सीमा स्वीकार कर लेते हैं, तो हम उनसे आगे निकल जाते हैं।


👉 रवैये (नजरिए) की कमज़ोरी चरित्र की कमज़ोरी बन जाती है।


👉 जीवन साइकिल की सवारी करने जैसा है। अपना संतुलन बनाये रखने हेतु, आपको अवश्य ही चलते रहना पड़ेगा।


👉 मुझमें कोई विशिष्ट प्रतिभा नहीं है, मै केवल अधिक जिज्ञासु हुँ।


👉 केवल दूसरों के लिए जीया गया जीवन ही सार्थक है।


👉 दुनिया जीने के लिए एक खतरनाक जगह है, न कि उन लोगों की वजह से, जो बुराई करते हैं। बल्कि उन लोगों की वजह से जो, इसके बारे में कुछ नहीं करते हैं।


👉 कोई मूर्ख भी "जान" सकते है, लेकिन जरूरी है "समझना"।


👉 मै कभी भविष्य के बारे में नहीं सोचता, यह जल्द ही आ जाता है।


👉 शांति ताकत से कायम नहीं रखी जा सकती। यह केवल समझ से ही प्राप्त की जा सकती है।


👉 अगर तुम इसे आसानी से समझा नहीं सकते, तो इसका मतलब है तुमने इसे अच्छी तरह से नहीं समझा।


👉 हम समस्याओं को उसी सोच से नहीं सुलझा सकते, जिस सोच का प्रयोग करके हमने वह समस्या पैदा की थी।


👉 तर्क आपको A से Z तक ले जाएगा, लेकिन कल्पना आपको कहीं भी ले जाएगी।


👉 अगर मैं भौतिक विज्ञानी नहीं होता, तो मैं शायद एक संगीतकार होता। मैं अक्सर संगीत में सोचता हूं। मैं संगीत में अपने दिवास्वप्नों को जीता हूं। मैं अपना जीवन संगीत की दृष्टि से देखता हूं।


👉 अगर हमें पता होता कि हम क्या कर रहे हैं, तो इसे क्या शोध कहा जाएगा?


👉 समय एक भ्रम है।


👉 एक सच्चा प्रतिभाशाली (genius) व्यक्ति  मानते हैं कि  "वह कुछ जानता नहीं"।


👉 अपने आप को खुश करने का बेहतर तरीका यह है कि आप दूसरे को खुश करो।


👉 मुझे पता नहीं है कि तृतीय विश्व युद्ध किन हथियारों से लड़ा जाएगा, लेकिन चौथा विश्व युद्ध को लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा।


👉 सब कुछ "संभव हो" उतना सरल बनाया जाना चाहिए, लेकिन उससे भी अधिक नहीं।


👉 बेतुके प्रयास करने वाले ही असंभव को प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्म जलवायु जानवरों का आकार बदलने का कारण बन रही है

जलवायु परिवर्तन का जानवरों पर असर जलवायु परिवर्तन केवल एक मानवीय समस्या नहीं है; जानवरों को भी इसके अनुकूल होना पड़ता है। कुछ "गर्म-खून वाले" जानवर आकार बदल रहे हैं और बड़ी चोंच, पैर और कान प्राप्त कर रहे हैं ताकि उनके शरीर के तापमान को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके, क्योंकि ग्रह गर्म होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में Deakin University के पक्षी शोधकर्ता Sara Ryding ने इन परिवर्तनों का वर्णन 7 सितंबर 2021 को " Trends in Ecology and Evolution " जर्नल में प्रकाशित एक समीक्षा में किया है। जलवायु परिवर्तन का जानवरों पर असर पर अनुसंधान Ryding कहते हैं, "कई बार जब मुख्यधारा के मीडिया में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाती है, तो लोग पूछते हैं कि 'क्या मनुष्य इसे दूर कर सकते हैं?", या 'कौन सी तकनीक इसे हल कर सकती है?'। हम मानते हैं कि जानवरों को भी इन परिवर्तनों के अनुकूल होना चाहिए। , लेकिन यह अधिकांश विकासवादी समय की तुलना में बहुत कम समय में हो रहा है। हमने जो जलवायु परिवर्तन बनाया है, वह उन पर बहुत अधिक दबाव डाल रहा है, और जबकि कुछ प्रजातियां अन...

Engineering के बारे में जानकारी

  Engineering शब्द की जानकारी " engine " और " ingenious " शब्द एक ही लैटिन मूल, " ingenerare " से लिए गए हैं, जिसका अर्थ है " बनाना "। प्रारंभिक अंग्रेजी क्रिया इंजन का अर्थ " इजाद करना " था। इस प्रकार, युद्ध के इंजन कैटापुल्ट्स, फ्लोटिंग ब्रिज और असॉल्ट टावर जैसे उपकरण थे; उनका डिजाइनर "engine-er" या सैन्य इंजीनियर था। सैन्य इंजीनियर के समकक्ष सिविल इंजीनियर थे, जिन्होंने इमारतों, सड़कों, जल आपूर्ति, सीवेज सिस्टम और अन्य परियोजनाओं को डिजाइन करने के लिए अनिवार्य रूप से वही ज्ञान और कौशल लागू किया।   Engineering के बारे में जानकारी   'इंजीनियरिंग' समस्याओं को हल करने के लिए विज्ञान और गणित का अनुप्रयोग है। 'इंजीनियर' यह पता लगाते हैं कि चीजें कैसे काम करती हैं और वैज्ञानिक खोजों का व्यावहारिक उपयोग ढूंढते हैं। वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को अक्सर उन नवाचारों का श्रेय जाता है जो मानव स्थिति को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन यह इंजीनियर ही हैं जो उन नवाचारों को दुनिया के लिए उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ...

Mechanical engineering- इतिहास, कार्यक्षेत्र, करियर, कौशल आदि की जानकारी

Mechanical engineering के बारे में जानकारी मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मशीनों के डिजाइन, निर्माण, स्थापना और संचालन और विनिर्माण प्रक्रियाओं से संबंधित इंजीनियरिंग की शाखा हैं। यह विशेष रूप से बलों और गति से संबंधित है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग व्यापक इंजीनियरिंग विषयों में से एक है। मैकेनिकल इंजीनियर डिजाइन, विकास, निर्माण और परीक्षण करते हैं। वे किसी भी चीज से निपटते हैं जो चलती है, जैसे कि, घटकों से लेकर मशीनों तक और मानव शरीर तक। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुसंधान, डिजाइन और उत्पादन में वैज्ञानिक पद्धति के पेशेवर इंजीनियर द्वारा परीक्षण और त्रुटि पर आधारित एक कला के मैकेनिक द्वारा अभ्यास से विकसित हुई है। बढ़ी हुई दक्षता की मांग एक मैकेनिकल इंजीनियर से अपेक्षित काम की गुणवत्ता को लगातार बढ़ा रही है और इसके लिए उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। तकनीकी रूप से, मैकेनिकल इंजीनियरिंग किसी भी वस्तु के लिए डिजाइन से लेकर निर्माण से लेकर बाज़ार तक इंजीनियरिंग के सिद्धांतों और समस्या को सुलझाने की तकनीकों का अनुप्रयोग है। मैकेनिकल इंजीनियर गति, ऊर्जा और बल के सिद्धांतों का उपयोग करके अपने...